नमो फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से आभार प्रिय PGC के सम्मानित निवासियों, नमस्कार! मैं, आर.के. बिमल, नमो फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रतीक ग्रैंड सिटी का एक गौरवान्वित निवासी, आप सभी के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूँ। 1 जून 2025 को मिस्री, PGC में आयोजित मेगा मल्टी-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर को आप सभी के अटूट समर्थन और सहयोग ने न केवल ऐतिहासिक बनाया, बल्कि यह हमारी एकता और सामाजिक भावना का एक शानदार उदाहरण भी स्थापित किया। आप सभी के उत्साह, सहयोग और सक्रिय भागीदारी के बिना इस आयोजन की सफलता संभव नहीं थी। नमो फाउंडेशन के प्रभारी उपेंद्र गुप्ता जी के अलावा श्री नारायण सिंह जी, कौशल आंटी जी, जितेंद्र कुमार जी, गर्ग जी, जयदीप रावत जी, पीयूष त्रिपाठी जी, अंकल वी.के. गुप्ता जी, मीना आंटी जी, अतुल सिन्हा जी, नंद नेगी जी, वैशाली रावत जी, ब्रजेश अंकल जी, अतिकाश जी और अन्य सम्मानित निवासियों ने जिस तरह से इस शिविर को सुचारू रूप से संचालित करने में योगदान दिया, वह प्रशंसनीय है। लगभग 500-600 निवासियों की भागीदारी और आपके सहयोग ने इस शिविर को एक अविस्मरणीय उपलब्धि बना दिया। मैक्स हॉस्पिटल, क्लोव डेंटल और सेंटर फॉर साइट के चिकित्सकों और सहायक स्टाफ के साथ-साथ नमो फाउंडेशन की दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी डॉक्टर श्री MC शर्मा जी (राष्ट्रीय महामंत्री संगठन), बीजेपी नेता श्री तेजपाल सिंह, नील कमल जी, श्री K K मिश्रा जी, Mr. कुनाल गौरव प्रवीण मिश्रा जी, पाठक जी, मंजू जी व अन्य पदाधिकारियों ने भी इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लेकिन यह आप सभी निवासियों की एकजुटता थी, जिसने इस शिविर को सही मायनों में विशेष बनाया। आपके इस समर्थन ने हमें भविष्य में और बड़े स्तर पर सुपर मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की प्रेरणा दी है। हम वादा करते हैं कि नमो फाउंडेशन और प्रतीक ग्रैंड सिटी के निवासियों का यह सहयोग समाज के हित में और भी बड़े कार्यों को अंजाम देगा। पुनः आप सभी को हृदय से धन्यवाद। आइए, मिलकर अपनी सोसाइटी को और बेहतर, स्वस्थ और एकजुट बनाएं। सादर, आर.के. बिमल राष्ट्रीय अध्यक्ष, नमो फाउंडेशन